तू करते जा
__________मैं तैयार हूं__________
रातों की नींद उड़ाने को तैयार हूं।
हर तूफान से टकराने को तैयार हूं।।
खुद का रास्ता बना,
सबको उस पर लाने को तैयार हूं।
जीवन एक गहरा कुआं,
उसकी गहराई नापने को तैयार हूं।
नहीं मिलती जो सबको,
उस कामयाबी के लिए तैयार हूं।
चुनौतियों से लड़ आगे बढ़ने को तैयार हूं।
जो दुनिया भुला ना सके वो इतिहास लिख ने को तैयार हूं।।